You are here
Home > Jharkhand > गांधी और शास्त्री जी के भारत में उन्मादी सोच और तानाशाही सरकार देश के लिए शर्म- राजद

गांधी और शास्त्री जी के भारत में उन्मादी सोच और तानाशाही सरकार देश के लिए शर्म- राजद

राजद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय जनता दल ने महापुरुषों को याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राजद नेताओ ने बापू और शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने किया।राजद वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आज़ाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री देश की परंपरा,विरासत है। गांधी जी और शास्त्री जी के भारत दर्शन से देश दुनियां में भारत ने लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा। लेकिन देश के लिए दुर्भाग्य है कि वर्तमान में देश की सत्ता में वे शामिल है, जो गांधी और शास्त्री दर्शन के वैचारिक विरोधी रहें है। गांधी जी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लेकिन आज सत्ता की ताकत पर देश के नागरिकों के साथ हिंसा किया जा रहा। शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया,लेकिन आज देश के किसान 10 महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहें। जवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सपनों के भारत में उन्मादी सोच रखनेवाली और तानाशाही सरकार देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने देश के सभी वर्गो से आह्वान किया कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरषो का भारत बनाने के लिए नाथूराम गोडसे के चेलो को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। मौके पर वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव,प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक,युवा प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव, नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश साव,जिला सचिव सचिंदर राणा,प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव,नगर अध्यक्ष सूरज कुमार, नगर सचिव परवेज आलम,वार्ड पार्षद संजय सिंह, अनिल यादव, आनंद कुमार,रूपेश जाधव,वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Top