You are here
Home > Jharkhand > एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की 123 वीं जयंती झुमरीतिलैया में मनी

एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की 123 वीं जयंती झुमरीतिलैया में मनी

देशभक्ति,ईमानदारी,लगन एवं जुनून ने बाबू केबी सहायको मुख्यमंत्री बनाया-शालिनी

कोडरमा। एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी,कुशल प्रशासक स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती सार्वजनिक रूप से झुमरीतिलैया स्थित बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर में हर्षोल्लास पूर्वक जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष व स्व केबी सहाय के पौत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित निर्मल कुमार ओझा,यादव रमेश हर्षधर,पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह,कायस्थ महासभा अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति सहाय,पूर्व उपाध्यक्ष अनवारूल हक,अधिवक्ता वासिफ बख्तावर खान,इनरव्हील अध्यक्ष दीपाली भदानी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने बारी-बारी से स्व सहाय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने स्व सहाय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देशभक्ति ईमानदारी लगन एवं जुनून ने केबी सहाय को एक आम इंसान से एकीकृत बिहार का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। ऐसे महापुरुष को नमन कर आज हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं।

जयंती कार्यक्रम को संतोष सहाय,नागेश्वर राम,कामरेड प्रकाश रजक ने भी संबोधित किया। जबकि जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता रमेश सिंह,तुलसी मोदी,रामलखन पासवान,परेश कुमार सिन्हा, अनिल पांडेय,आशीष पांडे, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, सुनील कुमार सिन्हा,गोपाल कुमार गुतुल,पार्षद नीरज कर्ण, कॉलटू सरकार,विनोद विश्वकर्मा,अरशद खान,नारायण वर्णवाल,उमाशंकर दास,मुस्लिम अंसारी,KDCA सचिव दिनेश सिंह,अध्यक्ष राजू छाबड़ा,सुधांशु सुमन,कायस्थ जिला प्रवक्ता शैलेश कुमार सोलू,भारत बक्शी,रविभूषण प्रसाद,विनोद सिन्हा,विकास कुमार सिन्हा,सुजीत सिन्हा,जितेंद्र भूषण सिन्हा,विनय सिन्हा,विपिन सिन्हा,शत्रुघ्न सिन्हा,महिला समाज की स्मिता सिन्हा,सारिका सिन्हा,शशि सिन्हा,रुबी श्रीवास्तव सहित राजू सिंह,उत्तम दास, नवनीत ओझा,भागीरथ पासवान मुखिया धीरज कुमार,प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा,सुबोध कुमार,आकाश सिंह रोहित गिरी, माखनलाल शर्मा,छबि बिस्वास, लक्ष्मण विश्वकर्मा,चांद आलम, केसरी देवी, जहीरूद्दीन, वीरेंद्र कुमार,डॉ जितेंद्र,सहूद खान,सुनील सक्सेना, हृदय नाथ मिश्रा,परमानंद कुमार सहित जिले के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इनरव्हील क्लब अध्यक्ष दीपाली भदानी ने उपस्थित सम्मानित जनों के बीच मास्क टॉफी एवं बैग वितरित कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

Top