You are here
Home > Jharkhand > शिक्षक दिवस पर तौफीक हुसैन “एजुकेटर ऑफ द ईयर” के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

शिक्षक दिवस पर तौफीक हुसैन “एजुकेटर ऑफ द ईयर” के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

कोडरमा। नमस्ते इण्डिया ग्रुप की ओर से शिक्षक दिवस सह डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती पर प्रसिद्ध शिक्षाविद,शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता तौफीक हुसैन को एजुकेटर ऑफ द ईयर प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह 5 सितम्बर 2023 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिसमें तौफीक हुसैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में उनके अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के भविष्य को विकसित करने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ विशेषकर शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में तौफीक हुसैन के कार्यो के लिए चयनित किया गया है। चाईल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के संस्थापक और कई एसोसिएशन के पदाधिकारी के रूप में कार्यरत तौफीक हुसैन को नवीन दृष्टिकोण और ऊर्जा का संचार कर प्रगतिशील,वैज्ञानिक सोच और दृष्टि के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वे अपनी संस्था व शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के अलावा सामाजिक कार्य के प्रति समर्पण से उन्होंने व्यापक प्रशंसा अर्जित की है। कई पहलुओं और अभियानों के माध्यम से समानता को बढ़ावा देने और वंचितों को सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया है ये एजुकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड तौफीक हुसैन की असाधारण दृष्टि,समर्पण एवं समाजिक प्रभाव का एक प्रमाण मात्र है। उन्होंने नमस्ते इंडिया ग्रुप के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार जताया है। शिक्षाविद डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा की भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक थे। जिन्होंने शिक्षा पर जोर दिया था। इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। ये शिक्षा के क्षेत्र में हम शिक्षकों के लिए अति महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत है।

Top