You are here
Home > Jharkhand > ताजिया जुलूस का चाराडीह में भव्य स्वागत, समाजसेवी ख़ालिद खलील ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

ताजिया जुलूस का चाराडीह में भव्य स्वागत, समाजसेवी ख़ालिद खलील ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कोडरमा।। कोडरमा प्रखंड के करमा, झुमरी,चाराडीह,छतरबर, बाराटांड़ से मुहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकली। इन इलाकों का जुलूस चाराडीह से होकर गुजरी। जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक खेल का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इधर समाजसेवी ख़ालिद खलील ने जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा किया, जो चर्चा का विषय बन गया।समाजसेवी खालिद खलील में विभिन्न जगहों के ताजिया जुलूस का स्वागत किया।साथ ही जुलूस में शामिल लोगों के लिए शर्बत-पानी और अल्पहार का इंतज़ाम किया। समाजसेवी खालिद खलील ने बताया कि मुहर्रम त्याग और बलिदान का त्योहार है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम 680 ईस्वी में कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद दिलाता है। यह लड़ाई जुल्म के खिलाफ न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। इमाम हुसैन द्वारा अत्याचारी शासक यज़ीद के सामने समर्पण करने से इंकार करना अंततः उनके बलिदान का कारण बना। उन्होंने कहा ताजिया जुलूस का हर समुदाय ने स्वागत किया।उन्होंने कहा कि कोडरमा में गंगा यमुनी परम्परा हमेशा बरकरार रहे। मौके पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

Top