You are here
Home > Jharkhand > जेवीएम छोड़ आम आदमी में सुखदेव यादव शामिल

जेवीएम छोड़ आम आदमी में सुखदेव यादव शामिल

झुमरीतिलैया। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सुखदेव यादव मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। होटल एक्सीलेंट म़े आयोजित कार्यक्रम में आप के सलाहकार हाजी गुलाम जिलानी ने आप की टोपी, पट्टा और माला पहनाकर श्री यादव का पार्टी में स्वागत किया। श्री जिलानी ने कहा कि श्री यादव के आप में आने से पार्टी सबसे मजबूत पार्टी हो गई। अब हम जिले की दोनों सीटें कोडरमा और बरकट्ठा भारी बहुमत से जीतेंगे। सुखदेव यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में आप का फरचम फहराएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष मानव ने कहा कि आप प्रदेश की सत्ता की दावेदार हो गई। बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी महेश यादव ने श्री यादव का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप ही गरीबों की पार्टी है। कार्यक्रम में आप के जिला उपाध्यक्ष दामोदर यादव , रामवृक्ष चंद्रवंशी, संजय सिंह, प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र पांडे आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सुखदेव यादव ने 2014 में बरकट्ठा से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। वे भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं।

Top