You are here
Home > Uncategorized > सुभाष यादव ने कोडरमा में दी दस्तक, लालटेन की लौ हुई तेज

सुभाष यादव ने कोडरमा में दी दस्तक, लालटेन की लौ हुई तेज

कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव को लेकर अपने ताकत का प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव के पहले राजद का गढ़ कोडरमा हुआ करता था। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने राजद छोड़ भाजपा में शामिल हो गयी। केवल भाजपा में शामिल ही नही हुई, भाजपा से कोडरमा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ी और भारी मतों से सांसद बनीं। अन्नपूर्णा के भाजपा में जाने के बाद राजद में राजनीतिक जमीन बचाये रखने की कवायद शुरू हुई। संगठन को फिर से खड़ा किया गया। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत कोडरमा सीट राजद की झोली में गई है। राजद इस चुनाव में अपनी गढ़ को फिर से नए सिरे से स्थापित करने को लेकर रणनीति जमीन पर उतार रही है। राजद एमवाई समीकरण के जरिये भाजपा से कोडरमा सीट छीनने के प्रयास में दिख रही है। इसलिए राजद कोडरमा सीट से एमवाई समीकरण को अपने पक्ष में करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतार कर मास्टरस्ट्रोक के जरिये सभी दलों को चौंकाने वाली है। सुभाष यादव के कोडरमा दस्तक से लालटेन की रौशनी अब तेज हो गयी है।

सुभाष यादव का भव्य स्वागत, संजय यादव भी रहे साथ !

लालू प्रसाद यादव के काफी नजदीकी और चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुभाष यादव कोडरमा पहुंचे। जहां महतोअहरा में राजद कार्यकताओ ने भव्य स्वागत किया। महतोअहरा से लेकर झुमरीतिलैया तक राजद कार्यकताओं ने लालू यादव जिंदाबाद, सुभाष यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। वही सुभाष यादव में विभिन्न चौक चौराहों पर महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आजसू के कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव, झुमरीतिलैया नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष यादव, राजद नेता महाबीर यादव समेत सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top