You are here
Home > Jharkhand > KTPS में करीब 36 घंटे बाद टूटी हड़ताल, मृतक के परिजन को 9 लाख मुआवजा और एक बेटे को मिलेगा रोजगार

KTPS में करीब 36 घंटे बाद टूटी हड़ताल, मृतक के परिजन को 9 लाख मुआवजा और एक बेटे को मिलेगा रोजगार


कोडरमा।।   कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में शुक्रवार को हुई भगवान गोप की मौत के बाद धरना व हड़ताल शनिवार रात 9 बजे समाप्त हो गयी। बतादें की कई दौर के असफल वार्ता के बाद,आखिरकार शनिवार रात्रि 9 बजे 9 लाख मुआवजा और मृतक के एक बेटे को रोजगार देने पर सहमति बनी। लिखित रूप से राइट्स कंपनी का सहमति पत्र आंदोलन कारियों को मिलते ही हड़ताल तोड़ने की घोषणा कर दी गयी।

सहमति पत्र पर राइट्स कंपनी के प्रतिनिधि के अलावे विधायक अमित यादव, जिप सदस्य महादेव राम,जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, युवा नेता उमेश यादव,रामदेव मोदी, सुरेंद्र यादव,अरुण यादव के हस्ताक्षर है। बतादे की मृतक के परिजनों ने शुक्रवार की रात धरना के दौरान जबरन शव कब्जा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज देने का आरोप लगाया था। शनिवार को दिनभर प्लांट के गेट नंबर एक के सामने धरना,हड़ताल चलता रहा। दोपहर में आंदोलनकारियों के दबाब में धरनास्थल पर ही शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए मृतक के पैतृक गांव ले गए। इधर धरना जारी था और 31 सदस्यी कमिटी मुख्य अभियंता से वार्ता करने गयी। देर शाम तक वार्ता चली, लेकिन सहमति नही बनी। आखिरकार रात 9 बजे मुआवजा की राशि और एक नौकरी पर सहमति बनी। धरना में विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव,जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य सह सीपीआई नेता महादेव राम, जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, सुरेश यादव, उमेश यादव, अरुण यादव समेत मजदूर मौजूद थे। मजदूर संगठन एक्टू नेता सह केटीपीएस मजदूर यूनियन नेता विजय पासवान ने बताया कि राइट्स कंपनी ने आंदोलनकारियों की मांगें मान ली है, जिसके उपरांत हड़ताल व आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।

Top