You are here
Home > Jharkhand > स्व. गंगा पासवान को लोगों ने दी श्रद्धांजलि,शोक सभा आयोजित

स्व. गंगा पासवान को लोगों ने दी श्रद्धांजलि,शोक सभा आयोजित

झुमरीतिलैया। पीएचईडी सेवानिवृत कर्मी स्व गंगा पासवान के आवास पर बारहवीं कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा मे जिलेभर के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्व गंगा पासवान के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही सामूहिक रूप से 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर स्व गंगा पासवान के पत्नी सरस्वती देवी,पुत्र रंजीत पासवान,रवि पासवान, गोविंदा पासवान,पुत्री रेखा पासवान, अगस्ति कुमारी, निशा कुमारी के अलावे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान,दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव राम, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला सचिव दिनेश रविदास,बिनोद दीवाना,प्रेम प्रकाश,प्रकाश अंबेडकर,मनोज सहाय पिंकू, जिप सदस्य शांति प्रिया, जिप सदस्य महादेव राम, प्रकाश रजक, दुर्गा रजक,कृष्णा घटवार,बिनोद राम,उमेश यादव, अरुण यादव, सूरज यादव, पुरुषोत्तम यादव, संजय पासवान आदि उपस्थित थे।

Top