You are here
Home > Jharkhand > राजद कार्यकर्ताओ को ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की जरूरत-दिवाकर यादव

राजद कार्यकर्ताओ को ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की जरूरत-दिवाकर यादव

राजद की जिलास्तरीय बैठक में सांगठनिक गतिविधि तेज करने पर चर्चा

कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल की जिला स्तरीय बैठक कोडरमा, लक्खीबागी स्थित वसुंधरा गार्डन में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने की,जबकि संचालन वरीय नेता मनोज रजक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव सह कोडरमा प्रभारी दिवाकर यादव, प्रदेश महासचिव डॉ जावेद, प्रदेश सचिव सुनील यादव, वरिष्ठ नेता महावीर यादव, वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव,संजय दास, सरिता देवी मौजूद रहे। कोडरमा प्रभारी दिवाकर यादव ने कहा कि कोडरमा राजद का गढ़ है और ये गढ़ बरकरार रखने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओ की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगा रहता है। संगठन देश और दुनियां को बदलने की सोच विकसित करती है। उन्होंने कोडरमा के सभी राजद के सिपाहियों को ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए कमर कस राजनीतिक लड़ाई में उतरने का आह्वान किया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि कोडरमा में राजद के सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान में कोई कमी नही आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार में सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नही होगा। उन्होंने राजद के पुराने साथियों को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आनेवाले दिनों में सांगठनिक गतिविधि तेज करने की बात कही। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कोडरमा में राजद मजबूती के साथ आम अवाम के साथ खड़ी है। आंदोलन के बल पर राजद को फिर से अपने पुराने मुकाम पर स्थापित करने की बात कही।

10 दिनों में प्रखंड स्तरीय कमेटी का होगा गठन

राजद की जिलास्तरीय बैठक में आगामी 10 दिनों में जिले के हर प्रखंड में प्रखंड कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच, नगर परिषद झुमरी तिलैया में संगठन को विस्तार कर एक्टिव किया जाएगा। राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में जिम्मेवारी दी जाएगी। जिलास्तरीय बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के उदेश्य से प्रथम चरण में सांगठनिक स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद

डोमचांच नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,मनोज यादव, सरफुद्दीन अंसारी, भीम यादव, राजकुमार यादव,विनोद यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव, बैजू यादव, छोटी यादव, कन्हैया यादव, अशोक यादव,मो गुलाम,रघुनाथ कुमार दास, मुन्ना पंडित, सचिन्द्र राणा,मुन्ना मियां, वीरेंद्र यादव, वासुदेव यादव, असलम खान,सरोज यादव, घनश्याम तुरी, अयाज खान, भुनेश्वर यादव, मुमताज अंसारी, कृष्णदेव यादव समेत सभी नगर, प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Top