You are here
Home > Jharkhand > राजद नेता सुभाष यादव गरीब-असहाय लोगों तक थाना के जरिये पहुंचा रहे राशन सामग्री

राजद नेता सुभाष यादव गरीब-असहाय लोगों तक थाना के जरिये पहुंचा रहे राशन सामग्री

राजद नेताओं ने मरकच्चो थाना को सौंपा राशन सामग्री

कोडरमा। कोरोना संकट के बीच मानवता-इंसानियत बचाने की मुहिम जोरों पर हैं। महामारी में गरीब,असहाय परिवारों की स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। एक तरफ लॉकडाउन में इनलोगों का रोजगार ठप है,तो वहीं दूसरी ओर खाद्य सामग्री का अभाव है। वैश्विक महामारी में गरीब व असहाय परिवार के साथ वैसे लोग भी खासे परेशान है, जो लॉक डाउन की वजह से अपने घर नही लौट सके। ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण के साथ भूख ज्यादा सता रही है। गरीब, असहाय व मेहनतकश आवाम के लोगों के लिए लगातार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। राजद के वरीय नेता और चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुभाष यादव गरीबों के मसीहा बनकर उभरें है। सुभाष यादव के द्वारा लगातार कोडरमा जिले के हर थाना में राशन एकमुश्त पहुंचाया जा रहा। जिसे गरीबों व असहाय लोगों के बीच वितरण किया जा रहा। खाद्य सामग्री में चावल, दाल,आंटा, सरसो तेल,नमक,साबुन व अन्य सामग्री शामिल है। शुक्रवार को राजद नेता सुभाष यादव के द्वारा मुहैया कराया गया खाद्य सामग्री मरकच्चो थाना प्रभारी को सौंपा गया। राजद जिला अध्यक्ष रामधन यादव नें बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीब-गुरबों और असहाय लोगों की आवाज़ हैं। उनकी नीति और सिद्धान्त का परिकल्पना गरीबो व असहाय लोगों का उत्थान की ओर ले जाने वाला रास्ता है। कोरोना महामारी में राजद परिवार का एक एक सिपाही मानवता और इंसानियत बचाने की लड़ाई में अपने दायित्वों को बखूबी निभाएगी। उन्होंने कहा कि वरीय नेता सुभाष यादव नें कोडरमा के गरीब और असहाय लोगों के लिए राशन मुहैया कराया है, जिसका वितरण लगातार किया जा रहा है। राजद प्रदेश महासचिव जावेद अख्तर ने बताया कि इस महामारी में राजद अपना सामाजिक जिम्मेवारी बखूबी निभाएगी। इस संकट के घड़ी में हर व्यक्ति को खाना मिले, इसके लिए वरीय नेता सुभाष यादव लगातार राहत कार्य मे जुटे है। कोडरमा जिले को उन्होंने आवश्यकता के अनुसार आगे भी खाद्य सामग्री मुहैया कराने का आश्वाशन दिया है। मौके पर मुखिया विजय सिंह, डोमचांच राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव,समाजसेवी भुनेश्वर यादव, सुभाष यादव अजय यादव आदि मौजूद थे।

Top