You are here
Home > Jharkhand > पुलिस कप्तान कुमार गौरव से मिले राजद नेता,पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पुलिस कप्तान कुमार गौरव से मिले राजद नेता,पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पुलिस-पब्लिक के बीच फ्रेंडली रिश्ता बनें इसके लिए पार्टी हर रूप से सहयोग करेगी- रामधन

कोडरमा।। कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से राजद नेताओ ने पुलिस कार्यालय में शनिवार को मुलाकात किया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में राजद नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कप्तान से मिले। राजद नेताओ ने एसपी कुमार गौरव को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राजद नेताओ ने एसपी से जिले में कानून व्यवस्था और आमजनों को होने वाली समस्या को लेकर चर्चा किया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच फ्रेंडली रिश्ता बनें इसके लिए पार्टी हर रूप से सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय मिले, थाना पहुंचने पर सम्मान मिले। कोई भी पीड़ित थाना में शिकायत करने पहुंचे,तो पुलिस का बर्ताव बेहतर हो। उन्होंने कहा कि राज्य में राजद,कांग्रेस और जेएमएम की सरकार है।हेमन्त सरकार दलित-आदिवासियों और गरीबों समेत झारखंडियों का हितैषी सरकार है। इस सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ हो,इसके लिए पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य करें। राजद नेताओ ने कहा कि कोडरमा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए राजद परिवार कड़ी के रूप में काम करेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव,युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, राजद नेता सह नगर पंचायत डोमचांच उपाध्यक्ष पप्पू मेहता शामिल थे।

Top