RJD गरीब,असहाय और अखबार हॉकरों तक पहुंचा रहा राशन Jharkhand Koderma by Ravi - April 22, 2020April 22, 20200 राजद परिवार हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने को कृतसंकल्पित-रामधन कोडरमा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर चतरा लोकसभा के प्रत्याशी रहे सुभाष यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए भारी मात्रा में राशन का वितरण लगातार जारी है। इसी क्रम में डोमचांच क्षेत्र के अखबार बिक्रेता, हॉकरों और गरीबों के बीच राशन का वितरण किया गया। राशन सामग्री में आटा, सरसो तेल, सैनिटाइजर, दाल, साबुन जरूरतमंदो को दिया गया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव नें बताया कि पार्टी सुप्रीमो ने लॉकडाउन में गरीब और असहाय परिवारों के बीच यथासंभव राशन पहुंचाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय जनता दल गरीब-गुरबो की पार्टी है। गरीब-असहाय परिवारों को इस वक़्त राशन मुहैया कराना पार्टी की मुख्य जिम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके वरीय नेता सुभाष यादव ने भारी मात्रा में राशन मुहैया कराया था। जिसे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। पार्टी नेताओं द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब-असहाय तक राशन पहुंचाने के लिए राजद परिवार कृत संकल्पित है। मौके पर शिवनाथ यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव,मनोज रजक, संतोष यादव आदि मौजूद थे।