You are here
Home > Jharkhand > KTPS में मौत का बढ़ता कारवां…20 फिट ऊंचाई से गिरा मजदूर,रांची पहुंचने से पहले तोड़ा दम, मुआवजा को लेकर बढ़ा तकरार!

KTPS में मौत का बढ़ता कारवां…20 फिट ऊंचाई से गिरा मजदूर,रांची पहुंचने से पहले तोड़ा दम, मुआवजा को लेकर बढ़ा तकरार!

कोडरमा- : कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट (KTPS) में दुर्घटना अब आम हो गयी है। क्योकि यहां हर महीने दुर्घटना से मजदूरों के घायल या मौत होने की खबरें आती रहती है। अब तो यहां मौत का कारवां बनता दिख रहा है। मजदूर दो वक्त की रोटी के लिए KTPS के केयरटेकिंग कंपनी में मजदूरी करते है। लेकिन काम के दौरान सेफ्टी इंतज़ाम नही होने के कारण मजदूरों के साथ घोर लापरवाही और समय से ईलाज नही होने के कारण मौत हो जा रही है। ताजा वाक्या सोमवार की शाम 7 बजे के आसपास की है। जिसमे एसआर टर्बो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मेंटेनेंस कार्य मे जुटा एक मजदूर 20 फिट की ऊंचाई से गिर गया। 3 घंटे के वक़्त के बाद करीब 10 बजे सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। घायल मजदूर ने रांची पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जिस मजदूर की मौत हुई है, वह रामगढ़ जिले का रहनेवाला था। मृतक मजदूर की पहचान 50 वर्षीय कलेन्दर सिंह,पिता-
पिता भुनेश्वर सिंह ग्राम-बरतुआ, पोस्ट-पलानी थाना-पतरातु,जिला रामगढ़, झारखंड का रहने वाला था।

मृतक एसआर टर्बो कंपनी में पाइप लाइन फिटर का काम करता था। मृतक का कोई बेटा नही है,केवल बेटियां ही हैं। मृतक अपनी बेटियों की शादी के लिए अक्सर अपने सहकर्मियों के साथ चर्चा करते रहता था।

मजदूर के मौत के बाद मुआवजा के लिए मजदूर अड़े!

मजदूर कलेंदर की मौत की खबर मिलते ही KTPS मजदूर यूनियन ने मजदूरों को इकट्ठा कर KTPS गेट नंबर 1 के सामने जमा हो गए। KTPS मजदूर यूनियन नेता विजय पासवान के नेतृत्व में प्रबन्धन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।साथ ही डीवीसी प्रबन्धन से एसआर टर्बो कंपनी से बातचीत कर मजदूर की मौत पर मिलने वाली मुआवजा दिलाने की मांग की। गेट नंबर 1 के सामने दिनभर मजदूर जमे रहे। घटना की सूचना मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान भी दल-बल के साथ KTPS पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर मजदूर का शव KTPS लाने का प्रयास किया जा रहा था, ताकि कोडरमा में पोस्टमार्टम कराया जा सके। लेकिन बताया जा रहा कि रांची से शव रामगढ़ पहुंचने के बाद, रामगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

शव नही पहुंचने से मजदूर यूनियन काफी खफा है और प्रबन्धन पर जान बूझकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजने का आरोप लगा रहें है। मजदूर यूनियन का कहना है,शव KTPS पहुंच जाता तो मजदूरों के सामने मुआवजा तय करनी पड़ती। लेकिन अब एसआर टर्बो कंपनी मुआवजा देने की जिम्मेवारी से बैकडोर की रास्ते तलाश रही है।

इधर शव नही पहुंचने पर KTPS मजदूर यूनियन के विजय पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा हर हाल में कंपनी को देना ही होगा। मजदूर नेता ने मंगलवार को KTPS के सभी मजदूरों को 8 बजे गेट नंबर 1 पर आने की अपील किया है। जानकारी के अनुसार मजदूर यूनियन,मृतक का रांची में पोस्टमार्टम होने के बाद शव KTPS लाने की तैयारी में है। शव KTPS गेट के सामने रखकर मुआवजा की राशि तय करना चाहतें है। फिलहाल डीवीसी प्रबंधन और एसआर टर्बो कंपनी ने अपना रुख सार्वजनिक नही किया है। जिससे मजदूर और एसआर टर्बो कंपनी के बीच टकराहट बढ़ती जा रही है। अब देखना लाजिमी होगा कि केटीपीएस में काम के दौरान हादसे में मजदूर की मौत पर कितना मुआवजा मिलता है।

Top