You are here
Home > Jharkhand > राजद नेता सुभाष यादव के सहयोग से सैकड़ों गरीब जरूरतमंदों के बीच पहुंच रहा राहत सामग्री

राजद नेता सुभाष यादव के सहयोग से सैकड़ों गरीब जरूरतमंदों के बीच पहुंच रहा राहत सामग्री

गरीब-जरूरतमंदों की सेवा के लिए कृतसंकल्पित है राजद – अमरेन्द्र यादव

दुमका/जरमुंडी/ बासुकीनाथ। राष्ट्रीय महामारी कोविड-19 के कारण देशव्यापी लॉक डाउन से खासकर दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब लोग काफी परेशानी में है। इसको देखते हुए गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद के वरीय नेता सह चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव के सहयोग एवं प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने जरमुंडी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों, दलित बस्तियों में जरूरी राशन,आहार का वितरण किया।

इसके पूर्व सभी जरूरतमंदों को सैनिटाइजर से हाथ साफ कराया गया। जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव ने मास्क, साबुन आदि का वितरण करते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए हमेशा हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने घर से जब भी बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं। मास्क उपलब्ध नहीं हो तो रुमाल या गमछी को मास्क के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

मौकेे पर महासचिव गौरव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीस महतो, संजय यादव, अनिल पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top