You are here
Home > Jharkhand > झारखंड स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे रांची चैंपियन, जमशेदपुर रनरअप

झारखंड स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे रांची चैंपियन, जमशेदपुर रनरअप

चैंपियन रांची टीम

तीन दिनों तक योगा खिलाड़ियों ने दिखाया अपना अदभुत कला

रांची टीम ट्रॉफी ग्रहण करते हुए

कोडरमा। 18 वां झारखंड स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन कोडरमा जिला योगा एसोसिएशन के तत्वाधान में झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले योगा चैंपियनशिप में 16 जिला और 5 योगा इकाई ने हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप में 8-45 वर्ष के योगा खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया।

योगा प्रदर्शित करते खिलाड़ी

योगा चैम्पियनशिप में रांची ने ओवरऑल का खिताब कब्जा किया, जबकि जमशेदपुर रनर अप रही। चैम्पियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डीएफओ सूरज कुमार उपस्थित हुए। शालिनी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि योगा चैम्पियनशिप कोडरमा में होना अपने आप मे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से योगा करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को संवारने के अवसर मिलता है। डीएफओ सूरज ने कहा कि योगा चैम्पियनशिप में राज्य भर के आये खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, यह झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह यह बतलाने के लिए काफी है कि आने वाले दिनों में झारखंड खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान राज्य बनेगा।

योगा आसन करते खिलाड़ी

चैम्पियनशिप को सफल बनाने में अध्यक्ष कुंदन कुमार राणा, सचिव आकाश सेठ, कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला विंग की अध्यक्ष ब्यूटी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, वरीय उपाध्यक्ष प्रवीण बर्णवाल, उमेश विश्वकर्मा, ईशा कुमारी, प्रकाश सेठ, राजीव कुमार, रितेश लोहानी, नीरज कुमार साव, अंकित सरकार,प्रवीण यादव, गोलू यादव, जलधर महाराज आदि का विशेष योगदान रहा। जबकि चैम्पियनशिप को होस्ट करने में विशेष सहयोग निभाने वाले एशियन योग संघ सचिव प्रो प्रबीर कर्मकार, हॉन्गकॉन्ग, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह,झारखंड राज्य योग संघ के कोषाध्यक्ष अमनेंद्र कुमार विकल, वरीय योग शिक्षक डॉ महेंद्र कुमार राज, रजनी बक्सी, गोवर्धन प्रसाद,पंकज प्रसाद ,राष्ट्रीय योगा कोच वैशाली कर्मकार आदि मौजूद थे।

Top