You are here
Home > Jharkhand > डॉ नीरा यादव के पक्ष में नगर पंचायत में चलाया गया जनसंपर्क

डॉ नीरा यादव के पक्ष में नगर पंचायत में चलाया गया जनसंपर्क

गरीबों-असहायों तक पहुंची भाजपा सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं-कांति देवी

अंतिम व्यक्ति तक बिना रिश्वत के पहुंचा विकास -राजू भैया

रिपोर्टर-दीपक यादव

कोडरमा। भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के पक्ष में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी,उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा, पूर्व नपं उपाध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ राजू भैया, वार्ड पार्षद रिया राज, सूरज यादव ने किया। नगर पंचायत के डुमरियाटांड, फुलवरिया, बोनाकाली, बहेरवा टांड, श्रमटांड,न्यू कॉलोनी, शिव मुहल्ला, छोटकीबागी,बड़की बाघी आदि इलाकों में भ्रमण कर आम मतदाताओं से भाजपा को जिताने की अपील किया गया। नपं अध्यक्ष कांति देवी ने कहा कि नगर पंचायत के हर गरीबों तक भाजपा सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंची है। नगर पंचायत क्षेत्र में डॉ नीरा यादव के कार्यकाल में चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने आम जनमानस से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को भारी मतों से विजयी बनानें का आह्वान किया। वहीं भाजपा नेता राजेश सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि झारखंड को भाजपा ने संवारा है, भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक बिना कोई रिश्वत दिए योजनाए पहुंची है। मौके पर वार्ड पार्षद अनामिका देवी,मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, विकास राम, प्रवीण पांडेय, चंदन सिन्हा, पंकज पांडेय, गुड्डू सिंह, पिंटू सिन्हा, अनु सिंह, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Top