You are here
Home > Crime > विषपान – महिला ने पारिवारिक विवाद में दो बच्चो के साथ किया विषपान,माँ और दोनों बेटों की मौत

विषपान – महिला ने पारिवारिक विवाद में दो बच्चो के साथ किया विषपान,माँ और दोनों बेटों की मौत

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ला में बीती रात भाड़े की मकान में रहने वाली महिला ने अपने दो बच्चो के साथ विषपान कर ली,जिसमें महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना रविवार की रात्रि करीब 1-2 बजे की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कौशल्या देवी,10 वर्षीय आशीष कुमार और 8 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है।

वहीं मृतक कौशल्या देवी का पति तिलैया में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार महिला कौशल्या देवी का पति मुखलाल यादव अपने घर बिचरिया, मरकच्चो गया हुआ था। मुखलाल यादव ने दो शादी की थी, पहली पत्नी बिचरिया में ही रहती थी। वहीं कौशल्या देवी झुमरीतिलैया के शिवपुरी मुहल्ले में एक भाड़े के मकान में रहती थी। पहली पत्नी से कोई संतान नही होने पर मुखलाल यादव ने पहली पत्नी के सहमति से करीब 10-11 साल पूर्व कौशल्या देवी से शादी कर ली थी। पिछले कुछ महीनों से दूसरी पत्नी अपने पति को पहली पत्नी के पास जाने से मना करती थी। जिसके कारण पति और कौशल्या देवी के बीच नौंक झोंक हो जाती थी। रविवार को जब मुखलाल यादव बिचरिया,मरकच्चो गया हुआ था,तो कौशल्या देवी ने कमरे बंद कर विषपान कर लिया। साथ ही अपने दो बच्चे सतीश और आशीष को भी विषपान करा दिया। रात्रि में कौशल्या देवी के कमरे में तेज कुछ गिरने की आवाज़ आई तो, आस पास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा से झांक कर देखा तो महिला जमीन पर गिरी पड़ी थी। आनन फानन में तिलैया पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा रॉड से खोला गया। महिला बेसुध पड़ी थी, वही बच्चे भी नींद से जागे थे और प्यास से गला सूखने की बात कह रहे थे। आनन फानन में ऑटो से तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने महिला कौशल्या देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कुछ देर के बाद बड़ा बेटा आशीष (10 वर्ष) की भी मौत हो गयी। वही छोटे बेटे सतीश(8 वर्ष) की मौत रांची ले जाने के दौरान हज़ारीबाग में हो गयी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के चीत्कार से सदर अस्पताल परिसर में घंटो गमगीन माहौल रहा।

Top