You are here
Home > Crime > नकली नोट के तार से जुड़ा सख्स 2018 में हुआ था गिरफ्तार,अब एटीएस ने 150 गोली के साथ कोडरमा में किया गिरफ्तार

नकली नोट के तार से जुड़ा सख्स 2018 में हुआ था गिरफ्तार,अब एटीएस ने 150 गोली के साथ कोडरमा में किया गिरफ्तार

कोडरमा।। रांची के रेलवे स्टेशन के समीप बस स्टैंड से 2018 में 2000 के 204 नोट के साथ चरही के रहने वाले राजेश भुइया को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रवि प्रजापति को भी बाद में गिरफ्तार किया गया था। झारखंड में नकली नोट खपाने के आरोप में जेल की सलाखों में बंद रहने बाद रवि प्रजापति को झारखंड एटीएस ने एक बार फिर से गिरफ्तार किया है। रवि प्रजापति फिलहाल जेल से बाहर था और एटीएस की रडार में था। एटीएस रांची के एसपी सुरेंद्र झा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन कर कोडरमा के बाघीटांड़ चेकनाका के पास बिहार से कलकत्ता जाने वाली यात्री बस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए रवि प्रजापति के पास से एटीएस ने 7.65 एमएम की 150 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद की है। एटीएस टीम ने कोडरमा से रवि प्रजापति को गिरफ्तार कर सीधे रांची ले गई।

सिमना बस से आ रहा था रवि प्रजापति

सिमना डब्लूबी41जे-9710 बस बिहार से कलकत्ता जाती है। कोडरमा से यह बस रात्रि साढ़े आठ बजे के बाद क्रॉस करती है। एटीएस को पुख़्ता जानकारी मिली थी की सिमना बस से हथियार सप्लाई के धंधे से जुड़ा सख्स यात्रा करने वाला है। एटीएस रांची की टीम सूचना मिलते ही टीम गठन कर कोडरमा पहुंची। कोडरमा थाना क्षेत्र के बाघीटांड़ चेकनाका के पास बस को रोककर यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सख्स के बैग से 7.65 एमएम के 150 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एटीएस की टीम ने सख्स को फौरन गिरफ्तार कर लिया। सख्स की पहचान रवि प्रजापति के रूप में हुई। रवि प्रजापति 2018 में नकली नोट के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में जेल भी जा चुका है। रवि प्रजापति को एटीएस ने गिरफ्तार कर सीधे रांची ले गई।

भाकपा माओवादी और आपराधिक संगठन एनएसपीएम को गोली हथियार सप्लाई का आरोप!

जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने जिस सख्स को डेढ़ सौ गोली के साथ गिरफ्तार किया है, वह आपराधिक संगठन एनएसपीएम और भाकपा-माओवादी को गोली और हथियार की सप्लाई करने वाला सप्लायर था। एटीएस रवि प्रजापति के पास से बरामद डेढ़ सौ गोली को सप्लाई के बारे में गहन जानकारी ली।

बागीटांड़ चेकपोस्ट से हुई गिरफ्तारी -एसपी,एटीएस

मामले को लेकर एटीएस एसपी, सुरेंद्र झा ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की रवि प्रजापति नाम का सख्स एनएनपीएम और भाकपा-माओवादी संगठन को हथियार और गोली सप्लाई करने के लिए बिहार से झारखंड आने वाला है। सूचना के आधार पर एटीएस टीम गठित की गई। टीम ने कोडरमा के बागीटांड़ स्थित चेकनाका के पास सिमना बस से उतरने पर एक सख्स की तलाशी ली। इसके पास से 7.65 एमएम का 150 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया। एटीएस के गिरफ्त में गहन पूछताक्ष में रवि प्रजापति ने बरामद गोलियों को भाकपा -माओवादी को बिक्री करने की बात कबूल की है। बता दें की रवि प्रजापति जाली नोट के केस में जेल भी जा चुका है।

Top