You are here
Home > Jharkhand > एकतरफ पैसा और दूसरे तरफ पसीने के बीच लड़ाई -रमेश हर्षधर, झाविमो ने की चुनाव को लेकर बैठक

एकतरफ पैसा और दूसरे तरफ पसीने के बीच लड़ाई -रमेश हर्षधर, झाविमो ने की चुनाव को लेकर बैठक

कोडरमा। झारखंड विकास मोर्चा ने चुनावी रणनीति को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष बेदु साव की अध्यक्षता में स्थानीय सूर्या होटल में की। जिसका संचालन महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जेवीएम प्रत्याशी यादव रमेश हर्षधर को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रत्याशी यादव रमेश हर्षधर ने कहा कि राज्य में जेवीएम की परिस्थिति बदली है और जनता ने झारखंड में इस बार यहां जेवीएम की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। जिसको लेकर जेवीएम के कार्यकर्ताओ ने कमर कस लिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पैसा तो दूसरी ओर पसीने की लड़ाई है। इस बार कोडरमा विधानसभा में जेवीएम की जीत सुनिश्चित है। जनता ने यह तय कर लिया है कि पिछले पांच साल के शासन में जिस प्रकार से रघुवर सरकार ने जनता पर केवल लाठी बरसाने का काम किया है उससे निजात पाने के लिए जेवीएम को हर हाल में जिताना है। वहीं नगर अध्यक्ष अरशद खान ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी छोड़ने वालों से संगठन को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि संगठन और मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव रामनाथ सिंह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर राणा, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अंगलाल राम, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष मनोज भगत, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद साव, युवा नगर अध्यक्ष आलोक यादव, सरफराज नवाज, मो. मुजाहिद, जावेद मस्तान, अनुसूचित जिलाध्यक्ष जगदीश राम, दुर्गा राम, नगर महामंत्री विजय रजक, मुन्ना यादव, राजीव रंजन शुक्ला, सरयू महथा इत्यादि उपस्थित थे।

Top