You are here
Home > Jharkhand > राजद वरीय नेता सुभाष यादव के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों पर फल का वितरण,राजद कार्यकर्ताओ ने घाट पहुंच बांटे फल

राजद वरीय नेता सुभाष यादव के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों पर फल का वितरण,राजद कार्यकर्ताओ ने घाट पहुंच बांटे फल

कोडरमा।। राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके राजद के वरीय नेता सुभाष यादव के दरियादिली से झारखण्ड के हर कोने के लोग ख़ासा प्रभावित है। कोरोनाकाल में हो रहे छठ पूजा को लेकर राजद नेता सुभाष यादव ने कोडरमा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों के बीच फल का वितरण कराया है । कोडरमा जिले में राजद के जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में फलों का वितरण किया गया। फल वितरण को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने अस्चलगामी अर्घ्य देने जा रहे छठव्रतियों के बीच फलों का वितरण किया गया। फल वितरण कराने में राजद कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि पार्टी के वरीय नेता और चतरा से चुनाव लड़ चुके सुभाष यादव के निर्देश पर कोडरमा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर फल का वितरण छठव्रतियों के बीच कराया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि राजद के वरीय नेता सुभाष यादव द्वारा झारखण्ड के कई जिलों में छठ महापर्व पर फल का वितरण किया गया है।

Top