You are here
Home > Jharkhand > सुभाष चौक पहुंच पदाधिकारियों ने किया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

सुभाष चौक पहुंच पदाधिकारियों ने किया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण


झुुमरीतिलैया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कोडरमा प्रखंड अंतर्गत झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक के पास अवस्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जिला के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार रजक एवं अंचल अधिकारी आशोक राम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। इस मौके पर जिले के कई पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Top