You are here
Home > Jharkhand > इंदरवा पंचायत के मुखिया को दिलाया गया शपथ,उपमुखिया निर्विरोध बनें रूपेश विश्वकर्मा,सीओ ने दिलाया शपथ

इंदरवा पंचायत के मुखिया को दिलाया गया शपथ,उपमुखिया निर्विरोध बनें रूपेश विश्वकर्मा,सीओ ने दिलाया शपथ

कोडरमा । प्रखंड के इंदरवा पंचायत भवन में नव-निर्वाचित मुखिया का शपथ ग्रहण सीओ अनिल कुमार और प्रमुख सुषमा देवी पंचायत समिति ललिता देवी के नेतृत्व में कराया गया। वहीं उप मुखिया का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया। चुनाव के बाद उपमुखिया का भी शपथ ग्रहण सी ओ अनिल कुमार के द्वारा कराया गया।

उल्लेखनीय हो कि उप मुखिया पद के लिए वार्ड सदस्यों के बीच चुनाव किया गया, वही 14 वार्ड पार्षद से निर्विरोध रुपेश विश्वकर्मा को उपमुखिया बने। ततपश्चात निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा नव निर्वाचित मुखिया उमा देवी और उप मुखिया के रूप में रुपेश विश्वकर्मा को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान पंचायत की जनता ने नव-निर्वाचित मुखिया और उप मुखिया को बारी बारी से बुके और फूलमाला देकर भव्य स्वागत किए । मौके पर वार्ड सदस्यों में दिनेश सिंह, सीमा देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, प्रियंका देवी , रुपेश विश्वकर्मा , टुकलाल यादव सुमन देवी, मंदोदरी देवी ,संजय उदय यादव ,उर्मिला देवी, श्वेता देवी ,रेनू पंडित ,ने आदि मौजूद थे।

Top