You are here
Home > Jharkhand > मूसलाधार बारिस के कारण मिट्टी का घर गिरा, 52 वर्षीय सदानंद सिंह की मौत!

मूसलाधार बारिस के कारण मिट्टी का घर गिरा, 52 वर्षीय सदानंद सिंह की मौत!

जयनगर। कोडरमा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिस से जीवन अस्त व्यस्त हो गयी है। जयनगर के सतडीहा पंचायत के लतबेधवा में भारी बारिस के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया। जिसके कारण मिट्टी के मलवा में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दरअसल, लतबेधवा गांव के रहने वाले सदानंद सिंह मवेशी चरा कर घर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद मिट्टी के मकान में खटिया पर आराम कर रहा था, इसी दौरान भारी बरसात के कारण मिट्टी का मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मिट्टी की दीवारों के मलवा से सदानंद सिंह दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल अवस्था मे सदानंद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सदानंद सिंह (52 वर्ष) पिता-परमेश्वर सिंह को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पीएम आवास का सूची में नाम दर्ज, फिर भी नही मिला पीएम आवास !

जयनगर प्रखण्ड के लतबेधवा के रहने वाले सदानंद सिंह का पीएम आवास की पहली सूची में नाम दर्ज था। इसके बाबजूद सदानंद सिंह को पीएम आवास का लाभ नही मिला। पीएम आवास के लिए सदानंद कई बार प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर भी लगा चुका था। जानकारी के अनुसार पीएम आवास के लाभुक सूची में सदानंद सिंह का नाम जुड़ा था, लेकिन डाटा डिलीट होने से पीएम आवास का लाभ नही मिल पाया। सदानंद सिंह ने कई बार आवेदन भी दिया, लेकिन उसके आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई नही हुई। सरकारी बाबुओं ने सदानंद की पुकार सुन कर पीएम आवास का पक्का मकान आबंटन कर दिया होता, तो शायद सदानंद की मौत मिट्टी के घर गिरने से नही होती।

Top