You are here
Home > Koderma > मडूवाटांड दुर्गापूजा प्रतिमा का शिक्षा मंत्री और पंडाल का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मडूवाटांड दुर्गापूजा प्रतिमा का शिक्षा मंत्री और पंडाल का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

कोडरमा। झुमरीतिलैया में पूजा पंडालों में भीड़ उमेड़ने लगी है। नवरात्र के छठे दिन देर शाम को मडूवाटांड दुर्गापूजा समिति के द्वारा निर्मित प्रतिमा का उद्घाटन फीता काटकर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव नें किया।

इसके पूर्व पंडाल का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव नें संयुक्त रुप से किया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम समेत भाजपा नेता मौजूद रहे। अतिथियों नें मां दुर्गा के प्रतिमा का उद्घाटन फीता काटकर किया,साथ ही पूजा अर्चना कर कोडरमा वासियों के लिए आर्शिवाद मागां। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देर रात तक लोगों ने पट खुलने के बाद मां दुर्गा का दर्शन किया।

Top