You are here
Home > Jharkhand > “लाल सलाम कॉमरेड” के नारों से भरी जोश,भाकपा माले का स्थापना दिवस पर फहराया गया लाल झंडा

“लाल सलाम कॉमरेड” के नारों से भरी जोश,भाकपा माले का स्थापना दिवस पर फहराया गया लाल झंडा

कोडरमा । कॉमरेड ब्लादिमीर लेनिन की 150 वीं जयंती और भाकपा माले की 51 वीं स्थापना दिवस जिलेभर में मनाया गया। सबसे पहले पार्टी के शहीद साथियों एवं कोरोना महामारी से मरने वालों लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं कॉमरेड चारू मजूमदार के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। 22 अप्रैल को कॉमरेड लेनिन के 150 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करते हुए, उनके संकल्प को दोहराया गया। साम्राज्यवाद की पराजय और एक समाजवादी दुनिया के निर्माण के उनके सपने को हम पूरा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा की कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन में देश के सामने भोजन और जीवकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। जिसमें गरीब और प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चारू मजूमदार के सिद्धांतो पर खरा उतरने का संकल्प लिया। कॉमरेड चारु मजूमदार ने जनता का स्वार्थ ही पार्टी का स्वार्थ का आह्वान किया था। माले कार्यकर्ताओ ने इस महामारी से प्रभावित लोगों के साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लॉक डाउन में गरीब बदहाल हैं,लेकिन संघ और भाजपा के लोग अभियान चलाकर लोगों के भीतर झूठ फैलाने में लगे हैं। इस महामारी के लिए चीन और एक खास धर्म को जिम्मेवार ठहराने पर आमदा है। वही दूसरी ओर मीडिया में बिना तथ्यों के आधार पर ख़बरों का प्रसारण कर अंधविश्वास और पाखंड फैला रहे हैं। पार्टी ने धार्मिक आधार पर भेदभाव करने और प्रायोजित साम्प्रदायिक एजेंडों का निंदा किया। साथ ही प्रभावित लोगों के साथ सहानुभूति रखने की अपील किया। स्वास्थ्य और सफाई कर्मी डॉक्टरों की मदद करनी चाहिए और तर्कपूर्ण और प्रगतिशील विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही। जयनगर में प्रखंड सचिव अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में पिपचो में स्थापना दिवस मनाया गया। कोडरमा प्रखंड में तुलसी कुमार राणा, झुमरीतिलैया में संदीप कुमार, डोमचांच प्रखंड में प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता, मरकच्चो प्रखंड में प्रखंड सचिव अशोक यादव के अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया और लाल झंडा फहराया गया। मौके पर जिला कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम,मुन्ना यादव, अशोक कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव,असगर अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह,जाकिर हुसैन, चांद अख्तर, रामू यादव, कोलेश्वर राणा,राम चंद्र साव, बहादुर यादव,रामचंद्र राणा,विनोद पांडे,राजेंद्र साव, नागेश्वर प्रसाद, शंभू पासवान, तालेशवर दास समेत कई लोग उपस्थित थे।

Top