You are here
Home > Jharkhand > विकास के पथ पर कोडरमा तेजी से उभर रहा,विकास ही संकल्प- डॉ नीरा

विकास के पथ पर कोडरमा तेजी से उभर रहा,विकास ही संकल्प- डॉ नीरा

भाजपा डोमचांच मंडल स्तरीय बूथ कार्यकर्ता संपन्न

डोमचांच।। कोडरमा विधानसभा अंतर्गत डोमचांच मंडल स्तरीय भाजपा कोर कमेटी की बैठक डोमचांच इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में कोडरमा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव,डोमचांच नगर/ग्रामीण एवं नवलशाही मंडल के अध्यक्ष/महामंत्री,विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष/महामंत्री सभी मंडलों के अध्यक्ष/महामंत्री सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक/ सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष ,भाजपा के वरीय नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोमचांच मंडल अध्यक्ष विनय मोदी, प्रभाकर रावत एवं नवलशाही मंडल के अध्यक्ष शिवलाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। जबकि स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष प्रभाकर रावत ने दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों, स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव के द्वारा पिछले 5 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां,क्षेत्र को दी गई सौगातें एवं जन कल्याण के हित में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने की बात कही।साथ ही भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने कहा की पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में जनता ने उन्हें जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ कोडरमा विधानसभा का नेतृत्व सौंपा था। उम्मीद और विश्वाश के बल पर विकास कार्यों के माध्यम से उन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। लोगों के सहयोग और उनके अथक प्रयासों से कोडरमा तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से भाजपा के पक्ष में लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जन-जन तक 5 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कोडरमा विधानसभा में सकारात्मक माहौल बना है।

मौके पर कोडरमा विधानसभा प्रभारी सुशील सिंह, सह प्रभारी विशेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,वासुदेव शर्मा ,अनूप जोशी,राजेश सिंह,कुलदीप राम,सुनील सिन्हा ,भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश राम, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, अंबिका सिंह,रामलाल यादव,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सिन्हा, कामिनी देवी,विधानसभा मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, महेंद्र यादव, शिशिर सिंह,शक्ति सिंह,सुरेंद्र यादव, संजय मेहता, रामकिशन सुंडी,राम कुमार वर्णवाल, शिबू मोदी, संजय साव, संतोष यादव,सुरेश विश्वकर्मा, कमल क्लब के अध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रवीण मित्तल, रोशन कुमार, श्याम सुंदर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top