You are here
Home > Jharkhand > नवरात्र पर निकाली गई कलश यात्रा, जिप प्रधान शालिनी गुप्ता हुईं शामिल

नवरात्र पर निकाली गई कलश यात्रा, जिप प्रधान शालिनी गुप्ता हुईं शामिल

कोडरमा। नवरात्र पर मेघातरी में मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने भाग लिया। मौके पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कलश यात्रा को रवाना किया साथ ही यात्रा में पैदल चलकर शामिल भी हुईं। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मंदिर से चलकर पूरे इलाके का भ्रमण कर धनर्जय नदी पहुंची और संकल्प करके कलश में जल लेकर वापस काली मंडा पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अपने सम्बोधन में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने लोगों को नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा की बधाई देते हुए सबों के सुख शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों ने समस्याओं को रखा है, जिनके समाधान का हर संभव प्रयास होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू वर्णवाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज राजवंशी, जित्तू थापा, मंजू देवी, शंभू कुमार, आकाश कुमार, मनोज बहादुर, अनिता देवी, नरेश वर्णवाल, दामोदर सिंह, मुन्ना राम, सोनू वर्णवाल, सन्नी वर्णवाल की सक्रिय भूमिका रही।

Top