You are here
Home > National > JNU चुनाव: लेफ्ट की जीत लगभग तय, नतीजों पर अभी रोक

JNU चुनाव: लेफ्ट की जीत लगभग तय, नतीजों पर अभी रोक

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव में रुझानों के अनुसार लेफ्ट कि जीत लगभग तय है. चुनाव की वोटों की गिनती भी पूरी हो चुकी है लेकिन फिल्हाल नतीजे घोषित करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है. परिणाम घोषित करने के बजाय उसे अदालत में जमा किया जाएगा और 17 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा.

अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे कुछ इस प्रकार हैं :

कैंडीडेट                   पार्टी                     स्थान
आइशे घोष                लेफ्ट फ्रंट                 पहला

जितेंद्र सुना                    बापसा                   दूसरा

मनीष जांगिड़              एबीवीपी                  तीसरा

प्रशांत कुमार              एनएसयूआई               चौथा

प्रियंका भारती             सीआरजेडी                पांचवे

वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे कुछ इस प्रकार हैं :

साकेत मून                लेफ्ट फ्रंट                पहला

श्रुति अग्निहोत्री            एबीवीपी                   दूसरा

ऋषि राज यादव            सीआरजेडी                तीसरा

JNU election results 2019

इसके अलावा छात्रसंघ के महसचिव पद की बात करें तो लेफ्ट फ्रंट के सतीश चंद्र यादव को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. वहीं संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट फ्रंट के मोहम्मद दानिश ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किये हैं.

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिसमें पहली याचिका में कहा गया था कि छात्रसंघ चुनावों में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किया गया है. जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संघ चुनाव के नतीजे जारी करने पर रोक लगा दी है और अगली सुनवाई 17 सितंबर तक के लिए टाल दी है.

Top