You are here
Home > Jharkhand > जेएमएम नेताओ ने आदिवासी परिवारों के बीच मनाया मकर संक्रांति

जेएमएम नेताओ ने आदिवासी परिवारों के बीच मनाया मकर संक्रांति

जयनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओ ने जयनगर प्रखंड अंतर्गत गडाय में आदिवासी परिवारों के साथ मिलकर चूड़ा, दही, तिलकुट का सेवन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओ ने कहा कि मकर संक्रांति पर एक ओर जहां बरकट्ठा विधायक बड़े लोगों के साथ मकर संक्रांति मना रहे हैं। वहीं जेएमएम गरीब व आदिवासी परिवारों के साथ गांव में ही मकर संक्रांति मना रही है। नेताओ ने कहा कि गरीब ,मजदूर,किसान का सच्चा पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा दबे-कुचले लोगों के अधिकारो के लिए हरदम संघर्ष करते रहेंगी। मौके पर कोडरमा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद बिहारी,युवा नेता राजकुमार पासवान, बैजनाथ यादव, बाजों दास, सुदामा दास, अनिल राय, उमेश पासवान,महेश राणा,चौधरी पासवान, राजेश पासवान,संतोष यादव आदि मौजुद थे।

Top