You are here
Home > Jharkhand > झारखण्ड प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए सम्मानित

झारखण्ड प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए सम्मानित

कोडरमा।। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की अध्यक्षता में एसोसिएशन के 11 वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन चाणक्य होटल पटना में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भारत सरकार के होम सेक्रेटरी आनंद किशोर,रोटरी एक्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर झारखंड बिहार विवेक कुमार,एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद,राष्ट्रीय सचिव मेर्व्यन कोवेल राष्ट्रीय कार्यालय पदाधिकारी फौजया खान,देश के अन्य राज्यों से आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड राज्य के पासावा प्रदेश सचिव व सीपीएस स्कूल प्रबंधक तौफीक हुसैन को बिहार के शिक्षामंत्री द्वारा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में झारखण्ड,जम्मू एंड कश्मीर,तमिलनाडु,वेस्ट बंगाल,दिल्ली,बिहार इत्यादि से आए संदीप गुप्ता,दीपक कुमार, संगीता तिवारी,रसीद इक़बाल,डॉ बिहारी झा,अमोद कुमार,अरुण कुमार,डॉ एसपी वर्मा कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन ने अपने संबोधन में संगठन के ग्यारहवें वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन निजी विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। जिसका श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारियों को जाता है। झारखंड राज्य में हमारा संगठन प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रहा है! उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य में एसोसिएशन कि सफलता में श्रेय प्रदेश पदाधिकारी,सूबे के जिला,प्रखंड पदाधिकारी एवं सदस्यों कि अहम भूमिका रही है।सभी ने कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मंच से उन्होंने सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया। संगठन राज्य में निजी विद्यालयों जुड़ी समस्याओं को दूर करने और विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक,शिक्षकेतर एवं सहायक कर्मियों के साथ-साथ बच्चों के हित में कृत संकल्प है। झारखंड सरकार से पासावा वर्ष 2019 में लागू आरटीआई में संशोधन से संबंधित समस्याओं को दूर करने में संघर्षरत है।

Top