You are here
Home > Jharkhand > जय प्रकाश राम भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने को लेकर ठोक रहे दावेदारी

जय प्रकाश राम भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने को लेकर ठोक रहे दावेदारी

बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी, सालों से है भाजपा से जुड़े

जयनगर प्रखंड प्रमुख के तौर पर संभाल रहें जिम्मेवारी

कोडरमा। चुनाव आयोग ने अभी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नही की है। सूत्रों के मुताबिक दिवाली के आसपास अधिसूचना जारी कर सकती है,लेकिन राजनीतिक गलियारों में राजनीतिक चर्चा का बाज़ार गर्म है। सबसे ज्यादा चर्चा टिकट को लेकर हो रही है। खासकर भाजपा में इसबार टिकट के दावेदारों के फेहरिस्त काफी लंबी दिखाई दे रही है।

भाजपा की लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे की ट्रेंड चैंकाने वाली रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भी उसी ट्रेंड का दुबारा इस्तेमाल कर सकती है। हम बात कर रहें है बरकट्ठा विधानसभा सीट की। हालांकि ये सीट 2014 में मोदी लहर के बाबजूद भाजपा ने खो दी थी। यहां झारखंड विकास मोर्चा के जानकी यादव ने भाजपा के कद्दावर युवा नेता और तत्कालीन विधायक अमित यादव को हरा कर मोदी मैजिक को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम ऐसी करवट ली कि भाजपा की हारी सीट भी जीत में तब्दील हो गयी। जेवीएम से जीत कर गए जानकी यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा एक म्यान में दो तलवार मुहाबरे में फंस गई है। क्योकि फिलहाल सिटिंग विधायक जानकी यादव है और युवा चेहरा अमित यादव जो लगातार पार्टी कार्यक्रमो में सक्रिय रहे है। मामला काफी रोचक हो गया है कि भाजपा आखिर जानकी यादव को टिकट दे या अमित यादव पर दांव खेले। लेकिन इस ऑप्शन में भी भाजपा थिंक टैंकरों की चिंता कम नही है। क्योंकि भाजपा के एजेंडे में परिवार वाद को खत्म करना है, साथ ही जातिवाद के चंगुल से निकलना भी है। जानकी यादव और अमित यादव रिश्ते में चाचा भतीजा है। दोनों ही यादव समुदाय से आते है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बरकट्ठा विधानसभा में बंपर वोटिंग हुई थी। ऐसे भाजपा में यादव समुदाय से सुरेश यादव समेत कई यादव समुदाय के लोग भाजपा टिकट के लिए प्रबल दावेदारी ठोक रहें है। ऐसे में भाजपा सूत्रों की माने तो बरकट्ठा विधानसभा में भाजपा फ्रेश और चैंकाने वाला उम्मीदवार उतार सकती है! भाजपा ने बरकट्ठा विधानसभा से कई कार्यकर्ताओं का बॉयोडाटा मंगवाया है।

भाजपा खेल सकती है दलित कार्ड !

बरकट्ठा विधानसभा यादव बहुल सीट है और यहां पिछले कई सालों से यादव समुदाय से ही विधायक बनते आ रहे है। ऐसे में भाजपा नए समीकरण की संभावनाओं पर फोकस कर रही है। इसबार भाजपा के लिए बरकट्ठा सीट झारखंड की राजनीतिक का महाप्रयोग व सरप्राइज पैकेज वाली हो सकती है। ऐसे में भाजपा सामान्य सीट से दलित उम्मीदवार उतार कर सबको चैंका सकती है।

जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम पर भाजपा खेल सकती है दाव !

सूत्रों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और भाजपा के चुनाव प्रभारी को जयनगर प्रखंड प्रमुख का पद संभाल रहे परसाबाद के गड़गी निवासी जय प्रकाश राम ने अपना बॉयोडाटा सौंपा है। साथ ही बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए अपनी मजबूत दावेदारी ठोंकी है। दलित समीकरण के आधार पर जय प्रकाश राम के पक्ष में भाजपा का नारा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वाश फिट बैठता है।

कौन हैं जय प्रकाश राम, क्या है उनका इतिहास ?

जयनगर प्रखंड में जयप्रकाश राम का नाम परिचय का मोहताज़ नही है। इनका नाम घर घर में लिया जाता है। क्योकि वे प्रमुख बनने से पहले बतौर शिक्षक के रूप में 25 वर्ष जयनगर में कार्य कर चुके है। इसलिए बतौर शिक्षक के रूप में शिक्षा प्रसार और गुरु की भूमिका निभाने के कारण नौजवानों,समाज के सभी वर्गों के बीच खासा चर्चित चेहरा है। साथ ही बतौर प्रखंड प्रमुख के रुप में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके है। दावेदारी के सवाल पर उन्होनें कहा की सालों से भाजपा में समर्पित भाव से कार्य किया है। कार्यकर्ता होनें के नाते मेरा पूरा अधिकार है की विधायक पद के लिए आवेदन करु। उन्होनें कहा की मैं पार्टी का अनुषासित सिपाही हूं,पार्टी को उम्मीदवार तय करने का अधिकार है। पार्टी मुझे चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो मैं भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं।

Top