You are here
Home > Jharkhand > कल्याण सिंह जी के त्याग को भुलाना संभव नहीं-नितेश चंद्रवंशी

कल्याण सिंह जी के त्याग को भुलाना संभव नहीं-नितेश चंद्रवंशी


कोडरमा। विगत दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह जी के निधन पर कोडरमा जिला भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा है कि भाजपा और समस्त हिन्दू समाज के लोगों को कल्याण सिंह जी के त्याग को भुलाना सम्भव नहीं है। उन्होंने राम मंदिर के लिये मुख्यमंत्री के पद को ठोकर मार दी थी। राम मंदिर निर्माण उनका सपना था। उनके जैसा त्याग वाले लोग विरले ही जन्म लेते हैं। कोडरमा जिला भाजपा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती है। शोक व्यक्त करने वालों में अनूप जोशी, राजकुमार यादव, शिवेंद्र नारायण, विन्देश्वरी बिहारी, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, मनोज कुमार झुन्नू, चंद्रशेखर जोशी, कांति देवी, जूही दासगुप्ता, शशिभूषण प्रसाद, सुभाष मोदी आदि के नाम शामिल है।

Top