You are here
Home > Jharkhand > आपकी जेब मे 500/100 का नोट नकली तो नही ? जयनगर में नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार

आपकी जेब मे 500/100 का नोट नकली तो नही ? जयनगर में नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार

कोडरमा।। गया और गिरिडीह से नकली नोट लाकर कोडरमा के जयनगर में खपाया गया है। इसका भंडाफोड़ कोडरमा पुलिस ने किया है। नकली नोट को खपाने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली नोट के कारोबार से जुड़े जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सभी रांची के रहने वाले है। इनका नाम बबिता खलको, रानी वर्मा और उदय वर्मा है। रानी वर्मा और उदय वर्मा दोनो पति पत्नी हैं। दरअसल पुलिस कप्तान कुमार गौरव को सूचना मिल रही थी कि जयनगर में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वालों को धर दबोचा।

CSP में जमा करने आए थे नकली नोट

नकली नोट के कारोबार में शामिल लोग नकली नोट को जयनगर के पिपचो बाज़ार और पेठियाबागी की दुकानों में खपा रहे थे। गिरफ्तार किए गए बबिता खलको के निशानदेही पर पेठियाबागी बाजार के आदित्य वर्मा के मोबाइल दुकान से 11,500 रुपया का नकली नोट बरामद किया गया। इधर पुलिस की मानें तो गिरफ्तारी से पूर्व नकली नोट लेकर बाइक और स्कूटी पर तीन पुरुष एवं दो महिला CSP केंद्र में खाता में जमा करने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही, तीन को पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में रानी वर्मा और बबिता खलको के दिये गए स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने गिरिडीह जिले के ग्राम अरारी, थाना बिरनी से प्रवीण कुमार के घर से 100-100 रुपये के छपे नकली नोट के 31 शीट बरामद किया गया। एक शीट में 100-100 रुपये के तीन नकली नोट छपे है।

10 हज़ार ही मिलते थे नकली नोट खपाने के लिए

पुलिस ने जिन तीन लोगों को नकली नोट के कारोबार में गिरफ्तार किया है। उनसे या उनके निशानदेही से कुल 30,800 रुपये नकली नोट बरामद किया है। इनमे 500 के 43 नोट= 21,500 और 100 के 93 नोट (31 शीट)=9,300 शामिल है। इनलोगों को 10 हज़ार रुपये खपाने को मिलते थे। जब 10 हज़ार का नोट मार्केट में खप जाता था, तो फिर इन्हें 10 हज़ार दिया जाता था। इनलोगों को 1 लाख नकली रुपये खपाने के बदले 10 हज़ार रुपये असली रुपये दिए जाते थे।

पुलिस मुख्य सरगना को पकड़ने में जुटी

पुलिस अनुसंधान में शुरुआती जानकारी नकली नोट का कारोबार गिरिडीह और बिहार के गया जिले से जुड़ता पाई है। पुलिस अपने अनुसंधान में गिरिडीह के जिस व्यक्ति के घर से 100-100 रुपये का 31 शीट नकली छपा नोट बरामद की है, उस तक कैसे पहुंचा कड़ी ढूंढ रही है। जबकि नकली नोट का कारोबार गया,बिहार से कौन चला रहा, इसका पता लगाने में जुटी है। डीएसपी मुख्यालय संजीव सिंह की मानें तो पुलिस हर तथ्य को बारीकी से खंगाल रही है। पुलिस नकली नोट के कारोबार को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेने का भरोशा दे रही है।

Top