You are here
Home > Crime > सिरसिरवा में जंगल कटाई व अवैध खनन मामले को लेकर वन संरक्षक,हज़ारीबाग के नेतृत्व में जांच समिति का गठन,30 दिन में देगी रिपोर्ट

सिरसिरवा में जंगल कटाई व अवैध खनन मामले को लेकर वन संरक्षक,हज़ारीबाग के नेतृत्व में जांच समिति का गठन,30 दिन में देगी रिपोर्ट

Photo-file photo use

File photo

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के पहल पर बनी जांच समिति

कोडरमा।। कोडरमा थाना क्षेत्र के सिरसिरवा क्षेत्र में जंगल की कटाई और अवैध खनन को लेकर 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड सरकार ने इस बाबत संचिका संख्या-7/अवैध पातन/खनन(विविध)36/2018-109 व. प.दिनांक-15-12-2020 के जरिये जांच टीम के गठित से सम्बंधित पत्राचार किया है। जांच समिति में वन संरक्षक, हज़ारीबाग अंचल को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वन प्रमंडल पदाधिकारी, कोडरमा वन प्रमंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यप्राणी, प्रमंडल, हज़ारीबाग, जिला खनन पदाधिकारी, कोडरमा को सदस्य बनाया गया है। जबकि अध्यक्ष द्वारा एक को सदस्य मनोनीत किया गया है। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा सिरसिरवा वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं जंगल की कटाई का मामला संज्ञान में लाया गया है। गठित समिति द्वारा स्थल जांच कर वास्तविक का पता लगाया जाएगा। साथ ही विधिसंवत कार्रवाई करते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक के माध्यम से एक माह के भीतर सौंपेगी। वहीं कोडरमा सांसद से प्रश्नगत मामले में अन्य सूचना भी प्राप्त करने, सांसद द्वारा कोई प्रतिनिधि समिति के सदस्य मनोनीत किया जा सकेगा। बतादें की सिरसिरवा अवैध खनन मामले में जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर पिछले 5 महीने पूर्व कार्रवाई की थी। जिसमे 50 से ज्यादा लोगों पर नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले में अबतक कइयो की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय समेत कइयो के नाम शामिल है।

Top