You are here
Home > Jharkhand > डॉ संतोष विधायक बनें तो निभाएंगे 7 वादें, जनता को सपथपत्र के जरिये दिया भरोशा

डॉ संतोष विधायक बनें तो निभाएंगे 7 वादें, जनता को सपथपत्र के जरिये दिया भरोशा

कोडरमा। कसमें वादे, प्यार,वफ़ा सब बातें है,बातों का क्या। कोई किसी का नही ये झूठे, नातें है,नातों का क्या। ये गीत के मुखड़े 1967 में बनी फिल्म उपकार की है। ये गीत वादों और विश्वाश को समेटने को प्रेरित करती है। इसी तर्ज पर कोडरमा विधानसभा चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह उर्फ संतोष मानव ने जनता को सपथपत्र देकर वादों को पूरा करने का वचन दिया है। अक्कर राजनीति मंचो से नेताओं के वादें सुनने को मिल जाते है, लेकिन वादें 5 साल बाद भी कोरा वादें बनकर सामने खड़ा रहती है। जनता की मनोदशा चुनावी वादे-दावों के हिसाब से निराशाजनक भरी होती है। इसी निराशावादी विचारों से बाहर निकालने के लिए झारखंड के इतिहास में पहली बार कोई प्रत्याशी ने जनता का विश्वाश जीतने के लिए सपथपत्र जारी किया है। संतोष मानव के नाम से जाने पहचाने आप प्रत्याशी ने 7 वचन दिया है। विधायक बनने पर इन वादों को पूरा नही करेंगे तो उन्होंने जनता से सीधे एफआईआर कराने की बात कही है। अब कोडरमा की जनता चुनाव के इस बेला में डॉ संतोष कुमार सिंह उर्फ संतोष मानव पर कितना विश्वाश करते है,ये चुनाव परिणाम बताएगा।

कोडरमा के जनता के नाम 7 वचन

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह उर्फ संतोष मानव ने ईश्वर की शपथ लेकर कोडरमा विधानसभा की जनता को सात वचन दिया है। इनमें 1. जनता के सुख दुख में शामिल रहने, 24 घंटे,सातों दिन स्वागत करने, किसी संबंधी या सहायक की जगह सीधे जनता से रूबरू होने। 2.पद के अहंकार या गुरुर से दूर रहकर सेवक बनकर रहने,अधिकारी -प्रतिनिधि की जगह निवास पर सेवक नेम प्लेट। 3. कोडरमा से बाल विवाह, कुपोषण,निरक्षरता दूर करने,4. सहकारिता के जरिए यानी 10 से 100 लोगों का समूह बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने,5. सभी लोगों सभी मतदाताओं के साथ समान व्यवहार करने और सामाजिक न्याय ,समता, बंधुत्व का पालन करने। 6. कोडरमा के चतुर्दिक विकास के लिए सत्ता से सवाल करने और विधानसभा में कोडरमा का बेटा बनकर वकालत करने। 7. मतदाताओं की धार्मिक आस्था,परंपरा पर आघात करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करवाने का वचन जनता को दिया है।*

Top