You are here
Home > Jharkhand > सियालदाह-राजधानी में लाइसेंसी रिवाल्वर से ठांय-ठांय,मचा हड़कंप, एक्स आर्मी जवान हिरासत में,जांच जारी

सियालदाह-राजधानी में लाइसेंसी रिवाल्वर से ठांय-ठांय,मचा हड़कंप, एक्स आर्मी जवान हिरासत में,जांच जारी

कोडरमा। सियालदाह-राजधानी ट्रेन में पारसनाथ स्टेशन के करीब चलती ट्रेन में गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े 8 बजे की है। हालांकि सियालदाह राजधानी में स्कॉट कर रही आरपीएफ-आरपीएसएफ ने लोडेड रिवाल्वर के साथ सफर कर रहे सख्स को धर दबोचा है। हालांकि गोली चलने की घटना से कोई हताहत नही हुआ, लेकिन गोली चलने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री भयभीत हो गए। सख्स की पहचान एक्स आर्मी जवान 42 वर्षीय हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। नशे में चूर एक्स आर्मी जवान हरपिंदर सिंह सिख रेजिमेंट से रिटार्यड है और लाईसेंसी रिवाल्वर के साथ सफर कर रहा था। फिलहाल नशे में धुत एक्स आर्मी जवान से रेल पुलिस पूछताक्ष में जुटी है। सियालदाह-राजधानी ट्रेन से स्कॉट गॉर्ड ने हरपिंदर सिंह को हिरासत में लेकर कोडरमा स्टेशन में उतार लिया। जहां जीआरपी थाना में एक्स आर्मी जवान से गोली चलने की वारदात की जानकारी ली जा रही है। रेल पुलिस ने हिरासत में लिए गए हरपिंदर का लाईसेंसी रिवाल्वर जप्त कर लिया है। साथ ही रिवाल्वर में लोडेड 4 गोली और एक खोखा भी जप्त की है। जबकि तलाशी के दौरान एक्स आर्मी जवान के पॉकेट से एक डब्बा में 39 जिंदा कारतूस भी मिला है। फिलहाल रेल पुलिस मामले को गंभीरता से जांच करने में जुटी है। वही नशे में चूर एक्स आर्मी जवान की मेडिकल जांच कराने की भी बात सामने आई है।

आखिर गोली क्यो चली ?

जानकारी के अनुसार 2019 में आर्मी के 14 सिख रेजिमेंट से हवलदार पद से रिटायर्ड हरपिंदर सिंह धनबाद में भगवती प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। धनबाद से दिल्ली जाने के लिए उसका राजधानी से टिकट बुक था। धनबाद स्टेशन पर सियालदाह-राजधानी पर चढ़ गया। ट्रेन में सफर करने के दौरान वह नशे में धुत्त था। साथ ही उसके कमर में लोडेड रिवाल्वर भी था। धनबाद से ट्रेन खुलने के बाद पारसनाथ स्टेशन के करीब गोली चलने की बात सामने आई है। गोली की आवाज़ सुनते ही ट्रेन में रेल पुलिस की स्कॉउट गॉर्ड ने B-8 बोगी के गलियारे से सख्स को पकड़ लिया। दरअसल,ट्रेन में स्कॉट कर रही रेल पुलिस को रिवाल्वर के साथ सफर करने को लेकर यात्रियों ने सूचना दी थी। रेल पुलिस B-5 बोगी में चेकिंग कर रही थी।उसी दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल गोली क्यो और किन हालात में चली।ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। नशे की हालत में हरपिंदर ने कहा गलती से चल गई।

हावड़ा राजधानी का था टिकट,चढ़ गया सियालदाह -राजधानी में

दरअसल, हरपिंदर सिंह को हावड़ा राजधानी से दिल्ली जाना था। लेकिन हरपिंदर धनबाद से सियालदाह-राजधानी में बैठ गया। पुलिस तलाशी में हरपिंदर के पास से दिल्ली का टिकट बरामद हुआ है, जो हावड़ा राजधानी का है।

जांच कर मामले की दी जाएगी जानकारी-रेल पुलिस

घटना के बारे में आरपीएफ प्रभारी जवाहर लाल और जीआरपीएफ थाना प्रभारी उपेंद्र पासवान से पूछा गया तो उन्होंने प्राथमिक जांच करने की बात कही। वहीं संपूर्ण जांच के पश्चात ही घटना के संबंध में कुछ भी बोलने की बात कही।

Top