You are here
Home > Jharkhand > जिप अध्यक्ष समेत परिवार ने जीती कोरोना से जंग,अस्पताल से मिली छुट्टी

जिप अध्यक्ष समेत परिवार ने जीती कोरोना से जंग,अस्पताल से मिली छुट्टी

डीसी रमेश घोलप व सिविल सर्जन ने किया स्वागत

कोडरमा। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उनके पति, पुत्री एवं उनके चाचा ससुर ने कोरोना बीमारी को मात देते हुए जीत हासिल की है। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत उनके पति, पुत्री एवं उनके चाचा ससुर का फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हे उपायुक्त रमेश घोलप व  सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बुके देकर, फुल बरसाकर एवं ताली बजाकर सम्मान के साथ विदाई दी गयी। उपायुक्त रमेश घोलप ने  स्वस्थ हुई जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उनके पति, पुत्री एवं उनके चाचा ससुर एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। अनिवार्य रूप से मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें।  अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने को कहा गया है। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उनके पति, पुत्री एवं उनके चाचा ससुर ने स्वास्थ्य कर्मियों का बेहतर इलाज व देखभाल के लिए आभार जताया।  इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, सिविल सर्जन पार्वती नाग,  अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय भूषण प्रसाद, होली फैमिली अस्पताल के स्टाफ तथा अन्य वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
      

Top