You are here
Home > Jharkhand > कांग्रेसी नेता स्व शंकर यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आंखे हुई नम,श्रद्धांजलि अर्पित

कांग्रेसी नेता स्व शंकर यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आंखे हुई नम,श्रद्धांजलि अर्पित

झुमरीतिलैया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय शंकर यादव की द्वितीय पुण्यतिथि झुमरीतिलैया अशोका होटल में गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता के अलावे शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय यादव के चित्र पर उपस्थित लोगों ने फूल माला देकर श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा और स्वर्गीय यादव के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

वक्ताओं ने स्वर्गीय यादव के किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा हमेशा सामाजिक हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता था। वहीं गरीबों के हक मैं हमेशा उठ खड़े होते थे और उन्हें हर संभव सहयोग करते थे। उनके निधन से पूरे जिले का अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय यादव की पत्नी हेमलता देवी, पुत्र विकास कुमार यादव, स्वर्गीय यादव के पिता मोहन यादव, भाई बिरेंद्र प्रसाद यादव परिजन के अलावे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, कांग्रेस के युवा नेता सईद नसीम, समाजसेवी सुदर्शन यादव ,जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ,चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया संघ के प्रदेश सचिव महेंद्र यादव, भोला दास, संजय सेठ, राजेश यादव, कांग्रेस जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, सुबोध कुमार ,राजेश यादव, व्यवसाई राजेंद्र मोदी, सुरेश सेठी, राजीव अग्रवाल ,अरुण महतो मुंशी यादव ,समाजसेवी मनोज यादव यादव, महासभा के पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद यादव, दामोदर यादव, कृष्णा यादव, सूर्य देव प्रसाद, बाबू लाल यादव, सिकंदर यादव ,अजय यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Top