You are here
Home > Jharkhand > जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिक्षा मंत्री-सांसद ने चलाया जनसंपर्क

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिक्षा मंत्री-सांसद ने चलाया जनसंपर्क

ब्लॉक मैदान पहुंचकर आशीर्वाद देने की अपील

रिपोर्ट -दीपक

कोडरमा। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास 20 अक्टूबर को झुमरीतिलैया स्थित ब्लॉक मैदान में 5 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों के आधार पर कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के जनता से आशीर्वाद लेने पहुंचेगे। साथ ही महती जनसभा को संबोधित करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का कोडरमा जिला में प्रवेश मरकच्चो प्रखंड के बरियारडीह में होगा। बरियारडीह के रास्ते मुख्यमंत्री का काफिला डोमचांच, कोडरमा होते हुए झुमरीतिलैया पहुंचेगी। जन आशीर्वाद यात्रा और ब्लॉक मैदान में सभा को सफल बनाने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, सांसद अन्नपूर्णा देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। झुमरीतिलैया रेलवे स्टेशन से सैंकड़ो की संख्या में शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला, जो महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। वहीं कोडरमा नगर पंचायत के पंजाब होटल के समीप हनुमान मंदिर से गांधी चौक तक जनसंपर्क चलाया गया। जनसंपर्क के जरिये झुमरीतिलैया नगर परिषद और कोडरमा नगर पंचायत के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर विकास गति को तेज़ करने में सहभागिता निभाने के लिए ब्लॉक मैदान पहुंचने की अपील किया।

ब्लॉक मैदान में आशीर्वाद देने उमड़ेंगे लोग -डॉ नीरा

शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों की उत्साह और भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश से साफ है कि इसबार जनता 65 पार नारे को सार्थक बनाते हुए सम्पूर्ण विकास पर जनसमर्थन देगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मैदान में 20 हज़ार से ज्यादा लोगों की आने की उम्मीद है। आम जनमानस में मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए उत्साह है,20 अक्टूबर को विकास को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री के संबोधन सुनने वालों की कतार इतनी लंबी होगी कि मैदान कहीं छोटा ना पड़ जाए।

ऐतिहासिक होगा जन आशीर्वाद यात्रा-अन्नपूर्णा

सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 65 पार नारा जनता अवश्य पूरा करेगी, लेकिन जनता के मिज़ाज 65 पार से ज्यादा 70 पार -भाजपा सरकार बनाने की दिख रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेतृत्व में देश और राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह,नितेश चन्द्रवंशी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, संजय यादव, संजय शर्मा, माणिक चंद सेठी, राजकुमार यादव,राजकिशोर मोदी,बाप्पी घोष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top