You are here
Home > Jharkhand > सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना से सीएस कार्यालय में मिले डॉक्टर,गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना से सीएस कार्यालय में मिले डॉक्टर,गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

कोडरमा। झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ द्वारा जिले के नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ.डीपी सक्सेना का 6 अगस्त को स्वागत किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.सक्सेना ने सभी झासा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झासा संगठन मजबूत रहे,इसके लिए वे अपनी तरफ से भी प्रयासरत रहेंगे। सिविल सर्जन चूंकि जिला झासा के पदेन संरक्षक होते हैं,उन्होंने आह्वान किया कि जो भी चिकित्सा पदाधिकारी अब तक झासा की सदस्यता नहीं लिए हैं, वे सभी झासा की सदस्यता ग्रहण करें। मौके पर राज्य झासा के उपाध्यक्ष डॉ.शरद कुमार,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के उपाध्यक्ष डॉ.रमण कुमार,जिलाध्यक्ष डॉ.रंजन कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ.नम्रता प्रिया,डॉ.संदीप कुमार सिंह,डॉ.अभिषेक कुमार,डॉ.रंजीत कुमार शामिल थे।

Top