You are here
Home > Jharkhand > गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने फहराया तिंरगा

गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने फहराया तिंरगा

राष्ट्रीय जनता दल, कार्यालय झुमरीतिलैया में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर देश की शान तिरंगा फहराया गया। राजद के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। 73 वें गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओ ने संविधान और संप्रभुता की रक्षा की शपथ ली। राजद की ओर से गणतंत्र दिवस पर जलेबी और मिठाई का वितरण किया गया। निर्वतमान राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि देश अपने संविधान के बलबूते विश्वभर में अपनी ताक़त बढ़ा रही। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होने की जरूरत है। मौके पर प्रदीप यादव, मनोज रजक, डोमचांच नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,पप्पू यादव, रामबचन यादव, राजेश यादव, मनोज यादव,संजय दास, घनश्याम तुरी आदि मौजूद थे।

Top