You are here
Home > Jharkhand > सदर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत,हार्ड अटैक से मौत होने की संभावना !-डीएस

सदर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत,हार्ड अटैक से मौत होने की संभावना !-डीएस

कोडरमा। कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव मिले एक व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हो गयी है। मृतक कुछ दिनों पूर्व ही मुंबई से अपने घर लौटा था। मृतक पूर्व से ही मधुमेह से पीड़ित था। खांसी की शिकायत के बाद शुक्रवार को रैपिड एंटीजेन किट से उसका जांच किया गया था,जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव निकला था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। मृतक 52 वर्षीय व्यक्ति जयनगर प्रखंड के हीरोडीह का रहनेवाला था। जानकारी के अनुसार बीते रात सदर अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद दवा दी गयी थी। मरीज के साथ उनकी पत्नी देखभाल के लिए साथ थी। पत्नी ने सुबह करीब 4:30 में जानकारी दी कि उसके पति की सांस रुक गयी है। जब ड्यूटी में तैनात एएनएम ने जांच किया तो, उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पॉजिटिव मरीज भर्ती हुआ था, पेट मे दर्द की शिकायत थी। उन्होंने बताया ऑक्सीज़न लेवल ठीक ठाक था, संभवतः हार्ड फेल होने से मौत हुई है। इधर जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कोडरमा जिले में अबतक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है।

Top