You are here
Home > Crime > कुवां में मिला दिहाड़ी मजदूरी करने वाला युवक का शव,पत्नी ने जताया हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी

कुवां में मिला दिहाड़ी मजदूरी करने वाला युवक का शव,पत्नी ने जताया हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी

जयनगर।। दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने वाला रीतलाल साव का शव एक कुवां से बरामद किया गया। दरअसल रितलाल साव पिता स्व पुनीत साव कटिया पंचायत का रहने वाला था। दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर अपना घर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार को भी वो आम दिनों की तरह घर से दिहाड़ी के लिए निकला था। लेकिन देर शाम के बाद भी घर नही लौटा। परिजनों ने ढूंढने का अथक प्रयास किया, लेकिन वो नही मिला। शनिवार की सुबह होने पर परिजनों ने दुबारा ढूंढने का प्रयास किया। जहां एक कुवें में रितलाल का शव मिला। शव मिलने की खबर से लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद घटना स्थल पर प्रशिक्षु एसआई सतीश पांडे, विशाल पांडे,परसाबाद पिकेट प्रभारी लोकनाथ मेहता पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर जानकारी के अनुसार मृतक 3 साल पूर्व पहली शादी किया था, लेकिन पहली पत्नी के साथ रिश्ता टूट गया। बताया जाता है कि पहली पत्नी के साथ हमेशा तनावपूर्ण रिश्ता था, जिसके कारण पत्नी ने रितलाल से रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद रितलाल ने दौलती देवी से दूसरी शादी कर ली थी । दूसरी पत्नी दौलती देवी ने बताया की दिहाड़ी मजदूरी करने वाले से किसकी दुश्मनी होगी। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा है कि उसे शक है कि पहली पत्नी ने उसके पति का हत्या कर शव कुवें में फेंक दिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि रितलाल की मौत किन वजहों से हुई है। फिलहाल पुलिस को मामले को लेकर परिजनों का आवेदन का इंतज़ार है।

Top