You are here
Home > Jharkhand > कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा

कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा

रिपोर्ट-धीरज कुमार

चंदवारा-: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोदी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज सहाय उर्फ पिंकू, वरीय उपाध्यक्ष मुंशी यादव, जिला महासचिव धीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि अज्जू सिंह मौजूद थे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ चर्चा की गई। साथ ही आगामी 13 फरवरी को जिला मुख्यालय में पदयात्रा एवं 20 फरवरी को हजारीबाग में होने वाले ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोदी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा। स्मार पत्र में तीन कृषि काला कानून को वापस करने सहित प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मोती दास, भोला पंडित, खुर्शीद आलम, जागेश्वर यादव, महेंद्र पांडेय, मुन्ना दुबे, असगर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Top