You are here
Home > Jharkhand > कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि के खिलाफ निकाली साइकिल रैली

कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि के खिलाफ निकाली साइकिल रैली

कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भाजपा की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार मूल्य वृद्धि एवं इससे उत्पन्न महंगाई के विरोध में साइकिल-ठेला,रिक्शा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष,सभी प्रकोष्ठ के कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने हाथ में *मोदी तेरा कैसा खेल रोज हो रहा महंगा तेल, *मोदी राज में छूट है पेट्रोल पंप में लूट है, *पेट्रोल पंप लूट का अड्डा है लुटेरा मोदी,शाह और नड्डा है लिखे तख्तों व नारों के साथ झुमरी तलैया स्थित बेलाटांड़ दुर्गा मंडप के निकट से महाराणा प्रताप चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा मनोनीत प्रभारी धनंजय सिंह ने मोदी सरकार को निर्दयी बताते हुए कहा कि करोना काल में जब देश की जनता त्रस्त हैं सरकार पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आमजन को लूटने में व्यस्त है।विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन युवा नेता इंटक जिलाध्यक्ष अनिल यादव,जिला सचिव सहूद खान भोला दास ने संयुक्त रूप से किया जबकि मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान महिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा ने गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के लिए मोदी सरकार को कोसा।विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि सह जिला महासचिव राजकुमार यादव, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी,जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय,जिला महासचिव संजय सेठ,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर,असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान,युवा जिलाध्यक्ष अरमान खान,असंगठित कामगार कोऑर्डिनेटर आकाश सिंह, जिला महासचिव मिश्वाउदीन, असंगठित जिलाध्यक्ष रोहित गिरी,चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ जितेंद्र,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम,मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा,जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान,पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश साव,नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह,चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल,अल्पसंख्यक महासचिव चांदआलम,पूर्व महिला अध्यक्ष केसरी देवी,इशरत जहां,बबीता देवी,सुजाता देवी,संगीता कुमारी,मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन,प्रकाश मंडल,सुरेश कुमार,लक्ष्मण विश्वकर्मा, बिट्टू रवानी, विकास कुमार शर्मा पप्पू सिंह,इमरान, शत्रुघन कुमार शामिल हुए जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव सह मुखिया धीरज कुमार ने किया।

Top