You are here
Home > Jharkhand > स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मना

स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मना

उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि- रमेश हर्षधर

कोडरमा। स्वतंत्रता सेनानी सह कोडरमा के पूर्व विधायक विश्वनाथ मोदी के जन्म के एक सौ वर्ष पुरा होने पर सोमवार, 20 जुलाई को झुमरीतिलैया स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे उनके प्रतिमा स्थल पर जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया। इसमें समाज के गणमान्य एवं नगर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से श्रद्धांजलि सभा समिति के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, सचिव बलदेव मोदी, संयोजक देवनारायण मोदी डॉ बीएनपी बर्णवाल ने दीप प्रज्वलित एवं उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच जन्म शताब्दी के अवसर पर लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर डॉ बीएनपी वर्णवाल ने कहा कि उनका जन्म 20 जुलाई 1919 को ग्राम गोदखर प्रखंड जयनगर में एक मध्यम परिवार में हुआ था। वे शुरू से ही समाज के प्रति काफी संघर्षशील थे। विशेषकर मोटिया मजदूर, माइका मजदूर के हक के लिए बराबर संघर्षरत रहा करते थे। रमेश हर्षघर ने कहा कि उन्हें कोडरमा विधानसभा से तीन बार जनता ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। वह अपने जीवन में गरीबों की समस्या के लिए बराबर आवाज उठाते रहते थे। उनके आदर्शों पर हम सबों को चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, चंद्रशेखर जोशी, राज किशोर प्रसाद, विजय राम, संजय शर्मा, किशोर पंडित, सुभाष मोदी, विनोद मोदी, रामेश्वर मोदी, नारायण सिंह, विनोद सिन्हा, नागेश्वर प्रसाद, राजेंद्र मोदी, पिंकू मोदी, अजय झा, इंद्रदेव मोदी, तेजो यादव, ललन सिन्हा, शंकर मोदी, किनु रविदास आदि उपस्थित थे।

Top