You are here
Home > Crime > खूंटी में बस-कार में टक्कर, झुमरीतिलैया के दो युवकों की मौत, दो घायल

खूंटी में बस-कार में टक्कर, झुमरीतिलैया के दो युवकों की मौत, दो घायल

रांची डेस्क। बस-कार के बीच सीधी भिड़ंत में झुमरीतिलैया निवासी राहुल शर्मा और सुखदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि घटना में विशाल शर्मा और शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले खूंटी सदर अस्पताल में ईलाज किया गया, जिसके बाद रिम्स रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार कार रांची से खूंटी जा रही थी, जबकि बस चाईबासा से पटना जा रही थी। इसी बीच फूदी गांव के पास बस-कार में सीधी भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में राहुल शर्मा (22 साल) और कार चला रहे सुखदेव सिंह (25 साल) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक राहुल शर्मा घायल विशाल शर्मा के भाई है। विशाल खूंटी गेस्ट हाउस के केयरटेकर का काम देखते है और वो वहीं जाने के लिए कार से निकले थे। लेकिन रास्ते मे ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। मृतक राहुल शर्मा, सुखदेव सिंह और दोनों घायल झुमरीतिलैया,आज़ाद मुहल्ला के रहने वाले है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Top