You are here
Home > Jharkhand > महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के खिलाफ उबाल-भाजपा महिला मोर्चा नें सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के खिलाफ उबाल-भाजपा महिला मोर्चा नें सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका


झुमरीतिलैया। भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा के बैनर तले झुमरीतिलैया के झंडा चैक पर महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर हेमंत सरकार का पुतला फूंका। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ नें झारखंड में हो रहे महिलाओं की हत्या एवं बलात्कार के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तख्ती लेकर हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन हाय- हाय, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो ,झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार करना बंद करो का नारा लगा रहे थे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के कामिनी देवी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीति सेठ, झुमरी तिलैया नगर मंत्री रेखा भदानी, सीमा देवी, रीना देवी, अनीता देवी, मुंद्रिका देवी, रीना देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, जिला उपाध्यक्ष देव नारायण मोदी, शिवेंद्र सिन्हा, महामंत्री अनूप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष किशोर पंडित, उपाध्यक्ष इंद्रदेव मोदी,अजीत कुमार, महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चैधरी, किशुन यादव, रोहित जयसवाल, दीपक चंद्रवंशी ,निरंजन कसेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, सुनील मंडल, सुधीर शर्मा, मुखलाल पंडित ,संजय कुमार ,अंकित कुमार, विजय यादव, ललन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Top