You are here
Home > Jharkhand > 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा हुई रेस

20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा हुई रेस

जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने चलाया जनसम्पर्क अभियान


कोडरमा। आगामी 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिले में भाजपा रेस हो गयी है। संगठन के द्वारा अपने स्तर से लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा जा रहा है तो वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता लगातार जनसम्पर्क अभियान के जरिए लोगों से संवाद कर रही हैं। शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने बरियारडीह चौक से लेकर झुमरीतिलैया तक लगभग एक दर्जन नुक्कड सभा को सम्बोधित किया और लोगों से 20 अक्टूबर के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में पूरे देश और झारखंड में विकास और जनोपयोगी योजनाओं ने लोगों की जिन्दगी बदली है। एक बार फिर से झारखंड में भाजपा सरकार का बनना तय है। उन्होंने लोगों से बदलते कोडरमा के लिए भाजपा का साथ देने और जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस दौरान उनके साथ विभिन्न जगहों पर भाजपा के वरीय नेता राजकुमार यादव, दीपक गुप्ता, सहदेव यादव, आनन्द कुमार, नरेन्द्र पाल, आनन्द सिंह, बिट्टू सिंह, राजा सिंह, संतोष साव, सुधीर राणा आदि मौजूद थे।

Top