You are here
Home > Jharkhand > श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर भाजपा की बैठक,10,100 और 1000 का कूपन जारी

श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर भाजपा की बैठक,10,100 और 1000 का कूपन जारी

कोडरमा। अयोध्या में श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण में निधि संग्रह को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक कोडरमा स्थित विधायक डॉ नीरा यादव के आवास में हुई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री शामिल हुए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने और संचालन महामंत्री राजकुमार यादव ने किया। जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि 500 साल के बाद हम लोगों के आराध्य भगवान पुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें हम सभी हिंदुओं का कर्तव्य है कि हम सभी उस मंदिर निर्माण के लिए अपने अपने परिवार के नाम से मंदिर निर्माण में कूपन के माध्यम से निधि सहयोग जरूर करें। इस निधि संग्रह के लिए सभी मंडलों के अध्यक्षों को जिले की तरफ से 10, 100, 1000/- रुपए का कूपन निर्गत किया गया है। इस संग्रह के लिए सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल में अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य का बंटवारा कर निधि संग्रह कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर हर एक परिवार से भेंट कर निधि संग्रह करें तथा सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल में शक्ति केंद्र के संयोजक तथा सह संयोजक की सूची बनाकर 15 दिनों के अंदर जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी के पास जमा करें ।साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल अध्यक्ष, संयोजक के माध्यम से सभी बूथों के अध्यक्षों का चयन कर जिला महामंत्री राजकुमार यादव के पास जमा करेंगे। बैठक के अंत में मरकच्चो प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता टुपलाल राणा एवं एवं नवलसाही मंडल के त्रिलोकी प्रसाद सुंडी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा ,जूही दासगुप्ता ,जयप्रकाश राम, मंत्री शशि भूषण चौधरी,कान्ति देवी, बैजनाथ यादव ,महेंद्र यादव, सुधीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,मनोज कुमार झुन्नु, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, पिंटू भारती, प्रवीण पांडेय, सुरेन्द्र मोदी,कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय,विजय यादव, मुकेश राम, रामदेव मोदी, किशोर पंडित, रामदेव पासवान, दिनेश सिंह, नवीन चौधरी, त्रिपुरारी सिंह ,सुनील पंडित ,सुमित चंद्रवंशी, दीप नारायण सिंह, मनोज मेहता, पंकज सिंह, आदि उपस्थित थे।

Top